Super Counter Heroes एक रणनीतिक गेम है, जिसमें आप योद्धाओं की एक टीम तैयार करते हैं और दुश्मनों के टावर के नजदीक पहुँचने का प्रयास करते हैं। साथ ही, आप अपने दुश्मनों के किले की दीवारों पर आक्रमण भी करते हैं और दुश्मनों के हमलों से अपने किले की रक्षा भी करते हैं।
Super Counter Heroes में ग्राफिक्स अत्यंत ही सरल है। आप योद्धाओं एवं परिदृश्यों को 3D में देख सकते हैं, और प्रत्येक चरित्र को लड़ाई के मैदान में खींचकर ला सकते हैं। इस तरीके से आप अपने दुश्मनों को तबतक हानि पहुँचाते रहने के लिए ठोस रणनीति विकसित कर सकते हैं, जबतक उनका जीवन-अंक शून्य पर नहीं पहुँच जाता।
इस गेम को खेलने के दौरान आप अपने चरित्र की क्षमता को बढ़ा सकते हैं। कई ऐसे स्थान हैं, जहाँ आपको लड़ना होता है। एक बार युद्ध प्रारंभ हो जाए तो फिर आपको बस योद्धाओं पर टैप करना होता है और फिर उन्हें खींचकर स्क्रीन के बीचोंबीच ले आना होता है। आप विशेष अवयवों के साथ भी ऐसा ही कर सकते हैं। ये अवयव दुश्मनों को नुकसान पहुँचाने की आपकी क्षमता को बढ़ाते हैं।
Super Counter Heroes में ढेर सारे ऐसे चरित्र हैं, जो विशेष क्षमताओं से युक्त हैं और जो आपके दुश्मनों से लोहा लेने को बिल्कुल तैयार हैं। तो अपने दुश्मनों के टावर के निकट पहुँचने और उनपर तबतक मारक प्रहार करने का प्रयास करते रहें, जबतक उनका किला ध्वस्त नहीं हो जाता और आपको विजय हासिल नहीं हो जाती है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 7.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Super Counter Heroes के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी